जानिए, कितने साल बाद भारत में होगा साढ़े 15 घंटे का रोज़ा

पूरी दुनिया में रमज़ान का पाक महीना शुरु हो चुका है।

इस्लामी कैलेंडर का यह महीना अपने साथ बहुत सी रहमत व बरकत लेकर आता है।

इस बार रमजान का ये महीना 34 साल बाद इस भीषण गर्मी के महीने जून में आया है। इस बार रमज़ान का कोई भी रोज़ा 15 घंटे से कम का नहीं होने वाला है।

जिसके चलते रोज़ेदारों के भूख, प्यास और सब्र का कड़ा इम्तिहान लेगा। पहला रोज़ा 15 घंटे 28 मिनट का होगा, जो 21-22 जून को 14 घंटे 36 मिनट तक हो जाएगा। सबसे लम्बी अवधि का रोज़ा (21 घंटे) ग्रीनलैंड में होगा।

उसके बाद लंदन में ये साढ़े 18 घंटे का होगा। पाकिस्तान में 16 घंटे और भारत, बांग्लादेश में रोज़ा साढ़े 15 घंटे का होगा

आपको बता दें कि साल 1983 और 1949 में रमज़ान का ये महीना जून में आया था और तब भी सारे रोज़े  15 घंटे के ऊपर के ही आये थे। इस बार का रोजा 1983 के रोज़ों से 22 मिनट ज़्यादा के होंगे।  हालाँकि ये टाइमिंग अलग- अलग जगहों पर बदल सकती है।