इजराइल ने अफ्रीकी प्रवासियों को निर्वासन नोटिस वितरण शुरू किया

यरूशलम। इजरायल के अधिकारियों ने हजारों अफ्रीकी प्रवासियों को निर्वासन नोटिस वितरित करना शुरू कर दिया है। रविवार को दिए गए नोटिस में कहा गया है कि प्रवासियों को $ 3500 की विदेशी मुद्रा और हवाई जहाज के टिकट के बदले एक अनाम अफ्रीकी गंतव्य के लिए देश छोड़ने के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए 60 दिन हैं।

जो लोग अप्रैल 1 तक ऐसा नहीं करते हैं वे अनिश्चितकाल के लिए कैद हो जाएंगे। यहां लगभग 40,000 प्रवासी अफ्रीकन हैं। बहुत से लोगों ने रवांडा को भेजे जाने का डर व्यक्त किया है। निर्वासन योजना ने इजराइल में नाराजगी का माहौल है।

पायलटों, डॉक्टरों, लेखकों आदि लोगों के समूह ने इसे रोकने के लिए अपील की है। वे कहते हैं कि यह निर्वासन अनैतिक हैं और इससे इजराइ की छवि को नुकसान पहुंच सकता हैं।