सर्जिकल स्ट्राइक को इस तरह से प्रचारित करना ख़ुद को सर्टिफिकेट देने जैसा है: शत्रुघ्न सिन्हा

मशहूर अभिनेता व भाजपा सांसद शत्रुघन सिन्हा ने 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर चिर परिचित अंदाज में अपनी ही पार्टी के खिलाफ आग उगली है। उन्होंने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक को तो सेना के शौर्य का हिस्सा बताया, लेकिन भाजपा पर इसका राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक को इस तरह से प्रचारित करना ख़ुद को सर्टिफिकेट देने जैसा है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर के अनुसार, सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से पहले भी कई बार की जा चुकी है फिर मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए इस सर्जिकल स्ट्राइक का इतना प्रचार प्रसार क्यों किया जा रहा है।

सिन्हा कहा कि जब सेना की ओर से बयान जारी कर दिया गया है कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो फिर बात वहीं खत्म हो जानी चाहिये। लेकिन इसको लेकर इतनी राजनीति क्यों की जा रही है।

भाजपा सांसद ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाते हुये कहा कि 1971 में जब इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बना दिया तब तो इतने पोस्टर बैनर नहीं लगाये गये थे। वाजपेयी जी के जमाने में भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। ये तो राष्ट्रीय हित की बात है। इसके लिये सेना को सलाम।