जम्मू-कश्मीर: डोडा और किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 8 मरे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिले डोडा और किश्तवाड़ में बादल फटने से कम से कम आठ लोग मारे गए, जबकि 11 अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों में चार महिलायें और 4 किशोर लड़के लड़कियां शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जिला डोडा के ठाठरी के मेन बाजार में बादल फटने की घटना बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि को करीब दो बजकर 20 मिनट पर हुई।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जिला डोडा से मिली जानकारी के अनुसार ठाठरी में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, और बाढ़ के बहाव ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। उन्होंने बताया कि बादल फटने के इस घटना में कम से कम छह लोग मारे गए हैं जिनकी शव बरामद की जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि अभी ग्यारह लोगों को घायल हालत में मकान के मलबे से निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में बचाव के कार्य बदस्तूर जारी हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बादल फटने के इस घटना में कम से कम छह लोग मारे गए 11 अन्य घायल हो गए हैं। बादल फटने के नतीजे में घरों, स्कूलों और दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है।