अमेरिका में रूस के लिए जासूसी करने वाली लड़की को हुई जेल

वाशिंगटन: अमेरिका की एक अदालत ने जासूसी की आरोपी रूसी महिला मारिया बोटिना को जेल भेजने का आदेश दिया है। कोलंबिया के जिला न्यायालय में बुधवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मारिया पर रूस के लिए अमेरिका में जासूसी करने के आरोप लगाए और अदालत के सामने उसे एक तस्वीर भी प्रस्तुत की। मारिया एक रेस्टोरेंट में एक रुसी जासूस से मुलाक़ात करते हुए दिखाई दे रही है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इससे पहले रविवार अमेरिका में रहने वाली 29 वर्षीय रूसी महिला मारिया बोटिना को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मारिया पर अमेरिकी नागरिकों के साथ संबंध स्थापित करके रूसी सरकार के एजेंट के रूप में काम करने और राजनीतिक समूहों में घुसपैठ की साजिश रचने के आरोप हैं।

अमेरिकी विश्वविद्यालय छात्रा मारिया बोटिना बंदूक रखने के अधिकार (गन राइट्स) की वकालत करने वाले एक रूसी संगठन की संस्थापक भी है। मारिया पर रूस के केंद्रीय बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर काम करने का आरोप है।