श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के केजी सेक्टर में सीमा पार से हुए सीजफायर उल्लंघन में एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आई है।
आज शाम 5 बजे के करीब पाकिस्तानी सेना ने सीमापार से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें भारतीय सेना के नायब सूबेदार जगराम सिंह तोमर शहीद हो गए। जिनकी उम्र 42 साल थी।
इससे पहले आज सुबह जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के पास स्थित गांवों और भारतीय चौकी को निशाना बनाकर गोलाबारी की। इस गोलीबारी में 40 साल की एक महिला की मौत हो गई।
इस बारे में रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के एलओसी के पास पुंछ सेक्टर में सुबह करीब सवा पांच बजे छोटे और स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की। इसके साथ ही मोर्टार के गोले भी दागे।
सीमा पर तैनात हमारे जवानो ने पाकिस्तानी सेना की इस हरकत का बड़े जोरदार तरीके से जवाब दिया। दोनों देशों के बीच ये गोलाबारी 6
बजे के करीब थमी।