घाटी में सेना ने पत्थरबाजी कर रहे लोगों पर की फायरिंग, एक शख्स की मौत और एक घायल

जम्मू-कश्मीर: घाटी में सुरक्षा बल द्वारा कथित तौर पर फायरिंग की खबर सामने आई है। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया। ये घटना बड़गाम जिले की बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, वे दोनों लड़के सुरक्षा बल के काफिले पर पत्थरबाजी कर रहे थे। उन्हें वहां से भगाने के लिए सुरक्षा बलों ने उनपर गोलियां चला दी। इसमें मारे गए शख्स का नाम तनवीर अहमद वानी है।
घायल हुए शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग की घटना के बाद से इलाके में अशांति का माहौल बना हुआ है।
आपको बता दें की ये मामला ऐसे वक़्त में सामने आया है, जब गृह मंत्रालय ने राज्य सभा को लिखित रूप में बताया है कि साल 2016 के मुकाबले 2017 में पत्थरबाजी की घटनाओं में काफी गिरावट आई है।

जानकारी के मुताबिक, 2016 में पत्थरबाजी के 2,808 केस हुए जो कि 2017 में घटकर 664 रह गए।
गौरतलब है की साल 2016 में पत्थरबाजी की घटनाओं के दौरान 8,932 लोग जख्मी हो गए थे वहीं 85 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।