दिल्ली हिन्दी अकादमी : गीतकार जावेद अख्तर ‘शलाका सम्मान’ से सम्मानित

नई दिल्ली। हिन्दी अकादमी ने वर्ष 2017-18 के लिए अपने सर्वोच्च ‘शलाका सम्मान’ गीतकार और शायर जावेद अख्तर को प्रदान किया है। सम्मान स्वरूप उन्हें पांच लाख रुपये की धनराशि, प्रशस्ति-पत्र, ताम्रपत्र और शॉल भेंट किया गया।

हिंदी अकादमी ने 2017-18 के हिंदी अकादमी पुरस्कार का ऐलान किया था। शिखर सम्मान से थिएटर कलाकार एम के रैना को, नाटक सम्मान सुमन कुमार, गद्य विधा सम्मान शाज़ी जमां को,पत्रकारिता सम्मान पूनम पांडे को दिया गया।

काव्य सम्मान राजशेखर, हिंदी सेवा सम्मान गोविंद प्रसाद, अनुवाद सम्मान मारिया पुरी को दिया गया। समारोह 1 अगस्त को कमानी ऑडिटोरियम में शाम 5:30 बजे हुआ।