मुंबई। जेट एयरवेज का रियाद-मुंबई विमान शुक्रवार तड़के सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट के रनवे पर फिसल गया। फ्लाइट में सवार सभी 142 यात्रियों और 7 क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।
रियाद से मुंबई आने वाली फ्लाइट संख्या B737-800 तकनीकी खराबी के कारण सऊदी अरब में रियाद एयरपोर्ट के रनवे पर फिसल गई। यह हादसा तब हुआ जब विमान टेक ऑफ कर रहा था।
खबरों के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार तड़के 2.30 बजे के करीब हुआ। एयरपोर्ट के अधिकारी हादसे के कारणों का पता लगा रहे हैं। इस बारे में जेट एयरवेज ने ट्वीट कर बताया है, ‘स्थानीय एयरपोर्ट अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे है।
हम रियाद से जाने वाले अपने मेहमानों के लिए अन्य विकल्पों की व्यवस्था कर रहे हैं। रियाद सहित सभी नेटवर्क पर हमारी विमान सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।’