झरखंड: असगर अंसारी मामले में दो मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, तीन हिरासत में

रांची एसपी किशोर कौशल ने कहा कि प्रशासन द्वारा गठित एक विशेष टीम इस घटना के वीडियो और फोटो की समीक्षा कर रही थी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

झारखंड के एक मुस्लिम मांस व्यापारी असगर अली की 29 जून को भीड़ ने हिंसा का शिकार बनाया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में सोमवार को दो और मुख्य आरोपी ने रामगढ़ अदालत में सरेंडर कर दिया।

रांची के पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने समाचार एजेंसी को इसकी पुष्टि की। तीन अन्य आरोपी, जिन्हें अलग अलग वीडियो और तस्वीरों में देखा गया था, उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले मुख्य आरोपी में से एक छोटू राणा ने अदालत में सरेंडर कर दिया था। दीपक मिश्रा और छोटू वर्मा सोमवार को सरेंडर किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में सात आरोपी अब तक गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि तीन ने अदालत में सरेंडर किया है।

कौशल ने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा गठित एक विशेष टीम सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और फोटो की समीक्षा कर रही है।

गौरतलब है कि गुरुवार को असगर अंसारी की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, क्योंकि उस पर आरोप था कि वह अपनी वैन में गोमांस ले जा रहा था।