Skip to content
Siasat Hindi Archive
  • English
  • Hindi
  • Urdu
  • ePaper

झारखंड: भाजपा नेता की अश्लील वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल

February 5, 2018 by Amir Khusru

रांची: झारखण्ड के जिला धनबाद में भाजपा की एक महिला नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस विडियो के वायरल होने से राजनीतिक क्षेत्रों में खलबली मच गई है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

समाचार चैनल न्यूज़ एक्स के खबर केमुताबिक, जिस व्यक्ति ने भाजपा महिला नेता का विडियो बनाया है वह खुद इस वीडियो में मौजूद है। वायरल वीडियो में महिला भाजपा नेता के साथ शख्स को एक अंतरंग स्थिति में देखा जा सकता है। विडियो में मौजूद शख्स ने ही चुपके से महिला नेता के साथ चल रहे गुप्त संबंध को रिकार्ड कर लिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो लीक करने वाले व्यक्ति का नाम सत्येंद्र सिन्हा बताया जा रहा है जो महिला का पुराना दोस्त था। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि सिन्हा ने वीडियो अपलोड करने से पहले महिला से 7 लाख रूपये की मांग की थी। भाजपा की महिला नेता ने इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताया है।

भाजपा महिला नेता ने यहां एक महत्वपूर्ण पद एक दिन पहले ही संभाला था। बताया गया कि इन्होंने दो साल पहले झारखंड विकास मोर्चा से इस्तीफा देते हुए भाजपा ज्वाइन की थी। अब पद संभालते ही उनका अश्लील वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में वे एक पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई गई हैं।

Categories Bihar/Jharkhand Tags bjp leader, jharkhand, Jharkhand: BJP leader's porn video Viral on social media, porn video
Copyright © 2025 Siasat Technologies Limited. All rights reseved.