झारखंड: विधायकों ने करवाई सामूहिक चुंबन प्रतियोगिता

झारखंड: भाजपा शासित राज्य झारखंड के पाकुड़ जिला में एक परंपरागत ग्रामीण मेले के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के दो विधायकों ने आदिवासी दंपतियों के लिए चुंबन प्रतियोगिता आयोजित करवाया जिससे वहां विवाद पैदा हो गया। इसपर भाजपा ने मांग किया है कि उन दोनों को तुरंत निलंबित किया जाए, क्योंकि वे दोनों विधायकों ने स्थानीय संस्कृति का अपमान किया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 400 किलोमीटर दूर संथाल परगना के झुमरिया गांव में मेले के दौरान बीती रात कराई गई चुंबन प्रतियोगिता का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जबकि वीडियो में आदिवासी दंपतियों को चुंबन लेते देखा जा रहा है जबकि वहां मौजूद भीड़ तालियां बजा रही है।

इस प्रतियोगिता के आयोजन करने वाले झामुमो विधायक साइमन मरांडी ने बताया कि आदिवासी समाज में तलाक की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए उनहोंने यह चुंबन प्रतियोगिता आयोजित करवाया। साइमन संथाल परगना के लिट्टीपारा से विधायक हैं। उधर न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, इस प्रतियोगिता में पार्टी के विधायक स्टीफन मरांडी भी मौजूद थे।

बता दें कि वहीँ बीजेपी की झारखंड इकाई के उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने इस मुद्दे पर साइमन और स्टीफन को विधानसभा से निलंबित करने की मांग की है।