झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की मुशकिलें बढीं, चुनाव लड़ने पर लगा तीन साल का प्रतिबंध

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की मुश्किलों में इजाफा हुआ है। चुनाव आयोग ने कोडा के चुनाव ;लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके कारण वे अगले तीन सालों तक चुनाव नहीं लड़ सकते।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने कोड़ा द्वारा आयोग को चुनाव खर्च का सही विवरण नहीं देने की वजह से उस पर प्रतिबंध लगाया है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा कोयला घोटाले के भी आरोपी हैं। इसके अलावा उसका नाम मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से भी जुड़ा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि मधु कोडा 2006 से 2008 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। कोड़ा ने 18 सितंबर 2006 को झारखंड के पांचवे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया था। मधु कोडा को किसी भी राज्य में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मुख्यमंत्री बनने वाले पहले मुख्यमंत्री भी माना जाता है।