झारखंड में भी भाजपा को करारा झटका, हार गई दोनों सीट

रांची : जेएमएम की बबीता देवी AJSU के लेम्बोदर महतो और भाजपा के माधव लाल सिंह के खिलाफ जीत दर्ज़ की। उन्होंने 4,000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। झारखंड की दो सीटों सिल्ली और गोमिया विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जीत हासिल की है। सिल्‍ली में झामुमो की सीमा देवी ने आजसू के सुदेश महतो को 13535 मताें से पराजित किया है। सीमा देवी को 77121 और सुदेश को 63586 मत मिले हैं।

गोमिया विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बबिता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू के डॉक्टर लंबोदर महतो को 1344 मतों से पराजित कर दिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर चुनाव परिणाम की घोषणा अभी बाकी है।

गोमिया और सिल्ली दोनों सीट से झामुमो के पूर्व विधायक अमित महतो और झामुमो की पूर्व विधायक योगेंद्र महतो की धर्म पत्नी क्रमशः सीमा महतो और बबिता महतो विजयी हुई। न्यायालय द्वारा तीन साल की सजा देने पर इनके पतियों की विधायकी चली गई थी। अब पत्नी विधायक हैं।