जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी प्रकरण में आजम खां ने भाजपा को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि जेएनयू कैंपस में अफजल गुरु और पाकिस्तान के पक्ष के नारे लगाने वाले भाजपा के एजेंट हैं। इन एजेंटों ने पहले कैंपस में नारेबाजी की और अब इल्जाम दूसरों पर लगा रहे हैं। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान आजम खां ने कहा कि जेएनयू सेक्युलर शैक्षिक संस्था है। भाजपा जो बात कह रही है उसकी जांच होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की भाषा जेएनयू पर नहीं चलेगी। भाजपा जेएनयू को बंद करवाना चाहती है। जैसा एएमयू के साथ हुआ, जामिया के साथ हुआ, वही जेएनयू के साथ होने जा रहा है।
भाजपा की कोशिश एजूकेशन पैटर्न को बदलना है। भाजपा शिक्षा का केसरियाकरण करना चाहती है। अगर दिल्ली और बिहार के विधानसभा चुनावों में भाजपा को शिकस्त नहीं मिली होती तो भाजपा अब तक देश का नक्शा बदल चुकी होती।
TJN
You must be logged in to post a comment.