बिहार में एक बार फिर पत्रकार को मारी गोली, स्थिति नाजुक

पटना: बिहार में एक बार फिर एक पत्रकार की हत्या करने का प्रयास किया गया है। खबर के मुताबिक, सासाराम में हिंदी दैनिक के पत्रकार पर अपराधियों ने गोली चला दी। जिसके बाद घायल अवस्था में पत्रकार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जानकारी के मुताबिक, घटना सासाराम की संझौली थाना के जिगनी पुल के पास की है। जहां देर रात हुई घटना में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार को अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पत्रकार पर उस वक्त हमला हुआ जब वे अखबार के ही किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हत्या के कारण पर अपराधियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

उधर घटना के बारे में बताया जा रहा है कि संझौली के दैनिक भास्कर हिंदी अखबार के प्रखंड संवाददाता विंध्याचल उपाध्याय अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से ही सासाराम से अपने घर संझौली के ही खैरा भुतहा लौट रहे थे। इसी बीच घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। दो गोली उनके कंधे पर लगी है। घायल स्थिति में पत्रकार विंध्याचल उपाध्याय को बिक्रमगंज के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।