कमला मिल्स हादसा: नया साल मनाने अमेरिका से आया था मुंबई, चाची को बचाने में गई जान

मुंबई: मुंबई के प्रसिद्ध कमला मिल्स कंपाउंड में गुरुवार देर रात लगी आग से अबतक 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में शामिल तीन अमेरिकी नागरिक हैं, ये लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए मुंबई आए थे।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

26 वर्षीय धैर्य ललानी अमेरिका में नौकरी करता है। इस साल नया साल मनाने वह कुछ दिन पहले अपने भाई और चाची के साथ भारत आया था। जुमेरात को वह अपने भाई विश्वा (23) और प्रमला केन्या (70) और मुंबई में रहने वाले अपने के रिश्तेदार के साथ मोजो बिस्टरो लॉन्च पब में राडिनर करने गया था।

जब आग लगने पर पब में अफरातफरी मच गई। धैर्य के रिश्तेदार किसी तरह वहां से निकल गए गए, लेकिन धैर्य अपने भाई और चाची के साथ फंस गया। उनकी चाची वाशरूम में बंद हो गई थी, उन्हें बचाने की कोशिश में दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक 11 महिलाएं मारे गए हैं, कहा जा रहा है कि पब में एक जन्मदिन पार्टी और आल विमेन लास्ट नाईट थीम पर एक अन्य पार्टी जरी थी। जब आग लगी तो महिलाओं ने उससे बचने के लिए खुद को वाशरूम में बंद कर लिया।