भाजपा विधायक और उनके बेटे की गुंडागर्दी, टोल प्लाज़ा कर्मचारी को पीटा

कानपुर देहात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री और उनके बेटे ने अकबरपुर शहर में एक टोल प्लाजा कर्मचारी के साथ मारपीट की। यह घटना 28 फरवरी को हुई, जब अग्निहोत्री बिना भुगतान के टोल को पार करने की कोशिश कर रहे थे और टोल कर्मचारी ने उनके वाहन को जाने नहीं दिया।

सीसीटीवी फुटेज में साफ़ दिखाई दे रहा है कि अग्निहोत्री और उनके बेटे प्लाज़ा के बूथ में घुसे और कर्मचारी को मारना शुरू कर दिया। घटना के सम्बन्ध में अधिक विवरण नहीं मिल सका है।

गौरतलब है कि इसी महीने हुई घटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक के पति विजय चरेल ने मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में टोल प्लाज़ा कर्मचारी को मार था। विजय संगीता चरेल के पति हैं, जो सैलाना निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं।