करणी सेना का नया पैंतरा, ‘पद्मावत’ के बाद अब प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

नई दिल्ली: क्वांंटिको विवाद पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा द्वारा माफी मांगने के बाद भी देसी गर्ल लगातार नफरतों और धमकियों का शिकार हो रही हैं। क्वांटिको विवाद को लेकर करणी सेना ‘पद्मावती’ के बाद अब प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है। जिन्हें पाकिस्तान भेजने की बार बार धमकी दी जा रही है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

करणी सेना ने प्रियंका चोपड़ा को पाकिस्तापन में जाकर बसने की सलाह दी है। करणी सेना का कहना है कि अगर प्रियंका क्वांकटिको सीरियल नहीं छोडेंगी तो करणी सेना उनका विरोध करेगी।

धमकी में करणी सेना की ओर से कहा गया है कि वे या तो तुरंत क्वांोटिको सीरियल को छोड़ दें नहीं तो करणी सेना इसका विरोध करेगी। साथ ही करणी सेना ने केंद्र सरकार से प्रियंका की नागरिकता छीनने और पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है।

करणी सेना ने यह भी धमकी दिया है कि जिस तरह का विरोध संजय लीला भंसाली का किया गया था, वैसा ही प्रियंका का भी होगा। सेना ने कहा कि ट्विटर पर माफी मांगना आम बात है इससे काम नहीं चलेगा। प्रियंका सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उनके हिन्दूट आतंकवादी डायलॉग से हिन्दुनओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के शो ‘क्वांटिको 3’ के एपिसोड ‘द ब्लड ऑफ रोमियो’ में दिखाया गया कि भारत-पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता होने जा रही है। इससे पहले न्यूयॉर्क में परमाणु आतंकी हमले की साजिश का पता चलता है।

जब एक शख्स को आतंकी हमले के संदेह में पकड़ा जाता है तो उसके पास से रुद्राक्ष की माला मिलती है। जिसके बाद प्रियंका कहती हैं कि ये इंडियन नेशनलिस्ट हैं जो हमले के जरिये पाकिस्तान को बदनाम करना चाहते हैं। इस एपिसोड पर भारतीय दर्शकों ने कड़ी नाराजगी जताई थी, जिसके बाद शो के निर्माताओं को भी माफी मांगनी पड़ी थी। प्रियंका ने भी ट्वीट कर खेद जताया था।