कर्नाटक: विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टियों की बाढ़, कांग्रेस ने कहा- यह भाजपा की चाल है

बेंगलुरु: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले कई राजनीतिक पार्टियां बन रही हैं। इसी कड़ी में अगाडी के दिन कर्नाटक में एक नई राजनीतिक पार्टी बनी है। इस पार्टी का नाम है ‘भारत जनशक्ति कांग्रेस’ (बीजेसी) । अप्रैल-मई में होने वाले इस चुनाव में यह पार्टी भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ लड़ेगी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

पार्टी के संस्थापक अनुपमा शीनाए एक विवादास्पद पूर्व पुलिस अधिकारी हैं। डिप्टी एसपी रह चुके शिनाये का दो साल पहले सिददारमिया के साथ मन मोटाव की खबरें आई थीं। श्रम मंत्री पीटी परमेश्वर नायक के खिलाफ पुलिस अधिकारी के कथित फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद पैदा हो गया था। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

अब अनुपमा शीनाए ने राजनीति के मैदान में उतरने का फैसला किया है। पार्टी का लॉन्च 12 वीं सदी के समाज सुधारक बॉस विना के जन्म स्थान बागेवरी में किया गया। पार्टी लॉन्च के दौरान केवल 20 लोग मौजूद थे। इस अवसर पर अनुपमा शीनाए ने कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक में कांग्रेस को हराएगी।