कर्नाटक विधानसभा चुनाव: राहुल ने किसानों के कर्ज़ को लेकर प्रधानमंत्री पर किया हमला

बेंगलुरु। कर्नाटक के चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। इस चुनाव में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में चुनावी रैली करेंगे।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गुरुवार से कर्नाटक में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कर्नाटक के किसानों के लिए मोदी का रिपोर्ट कार्ड। राहुल ने लिखा कि राज्य सरकार ने किसानों की कर्ज माफी के लिए 8500 करोड़ रुपये दिए लेकिन केंद्र ने एक भी रुपया नहीं दिया।

उन्होंने आगे लिखा कि पीएम की फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को नहीं मिला, उल्टे निजी बीमा कंपनियों को इससे बड़ा लाभ मिला। वहीं उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार ने कर्नाटक के किसानों के लिए न्यूनतम सहायता मूल्य भी नहीं बढ़ाया। राहुल ने प्रधान मंत्री को एफ ग्रेड दिया है।