कर्नाटक: भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा- मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक ‘आतंकवादी’ है

कर्नाटक: कर्नाटक से भाजपा सांसद नलिन कुमार कटील ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को लेकर एक विवादित बयान दिया है। भाजपा नलिन कुमार कुटीर ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को ‘आतंकवादी’ बताते हुए उनपर आरोप लगाया है कि वह चुप रहकर राज्य में हिंदू कार्यकर्ताओं की कथित हत्या का समर्थन कर रहे हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

ख़बर के मुताबिक, दक्षिण कन्नड से सांसद कटील ने सिद्धरमैया को ‘सुल्तान सिद्धरमैया’ बताते हुए कहा कि देश में आतंकवाद के लिए कांग्रेस और इंदिरा गांधी को जिम्मेदार ठहराया। कटील ने कहा कि, ‘इस देश में आतंकवाद के लिए प्रेरणा का स्रोत कांग्रेस है, इंदिरा गांधी ने भिंडरांवाले (जरनैल सिंह भिंडरांवाले) के जरिए आतंकवादी बनाए। लेकिन इस राज्य के मुख्यमंत्री इस सब से आगे चले गए हैं और वह स्वयं एक आतंकवादी बन गए हैं।

उन्होंने सिद्धरमैया पर कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ताओं की कथित हत्या पर चुप रहने का भी अरोप लगाते हुए कहा कि जो आतंक के कृत्य का समर्थन करता है वह भी एक आतंकवादी है।

इससे पहले भी भाजपा के वरिष्ठ नेता व कर्नाटक के पूर्व उप-मुख्यमंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने एक विवादित बयान देकर राज्य की सियासत को गरमा दिया था। भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने कांग्रेस का साथ देने वाले मुसलमानों को हत्यारा और बीजेपी के साथ रहने वालों को अच्छा बताया है।

बता दें कि कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है, जिसके चलते राज्य में चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस की बीच बयानों का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीँ भाजपा को सत्ता की भूख इतनी सिर चढ़ कर बोल रही है कि इसके लिए वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं, यहाँ तक कि अगर कोई भाजपा विरोधी है तो वो उनके नजर में आतंकवादी है।