कर्णाटक: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है

बेंगलुरु: कर्णाटक में होने वाले चुनाव को अब ज्यादा दिन नहीं बचा है। वहां हेने वाले आगामी चुनाव के प्रचार प्रसार की शुरुआत हो गई है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं। इस बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला किया है, उनहोंने कहा है राज्य में भर्ष्टाचार की डर बढ़ोत्तरी हुई है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

खबर के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कलबुर्गी में कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शासन कैसा होता है वो देखना है तो खरगे साहब की लोकसभा सीट को जाकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे पास कार्यकर्ताओं से फीडबैक आया है इ इतना पिछड़ापन कर्णाटक के किसी और क्षेत्र में नहीं है, जितना खरगे साहब के स्वंय के क्षेत्र के अन्दर है।

कलबुर्गी में अमित शाह ने कहा कि कर्णाटक सरकार हर फ्रंट पर फ़ेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा अकी भ्रष्टाचार और सिद्धारमैया दोनों एक दूसरे के पर्याय हो गए हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कि जिस प्रकार कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पीएफआई और एसडीपीआई के ख़िलाफ़ लगे मुक़दमे हटाये हैं, उससे पता चलता है कि सिद्धारमैया की सरकार किस दिशा में काम कर रही है।