कर्नाटक : कोडगू जिले में बाढ़ से काफी की फसल तहस-नहस

बेंगलूरू। मूसलधार बारिश और बाढ़ से कर्नाटक के कोडगू जिले में काफी बागान तबाह हो गए है और इसकी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कॉफी बोर्ड के अनुसार, मलनाड तथा तटीय कर्नाटक में हुई अप्रत्याशित बारिश के कारण अधिकतर कॉफी की फसल तहस-नहस हो गई है।

कॉफी की फसल के लिए 80 इंच बारिश पर्याप्त है लेकिन कोडुगू जिले में इस बार 200 इंच से अधिक बारिश होने के कारण कॉफी की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर करीब 30 फीसदी बागानों वाली पहाड़ी ढलानों पर भारी भू-स्खलन हुआ, जिसके चलते नुक्सान हुआ है।

बाढ़ के कारण विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष गिर गए हैं और काली मिर्च की फसलें भी तबाह हो गई हैं।

बारिश के कहर से राज्य में 1200 से ज्यादा मकान तबाह हो गए हैं। पश्चिमी घाट पहाड़ी श्रृंखला पर स्थित यह कॉफी उत्पादक जिला जून के पहले सप्ताह से दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की बाट जोह रहा था।

अब लगातार बारिश से क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन हो रहा है, जिससे मुख्य मार्गों को काफी नुकसान हुआ है।