सर्वे: कर्नाटक में कांग्रेस की बनेगी सरकार, मोदी लहर के साथ औंधे मुंह गिरेगी BJP

कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके मद्देनज़र यहाँ एक प्री-पोल सर्वे किया गया है।

इस सर्वे के मुताबिक, कर्नाटक में अगर आज चुनाव हो जाएँ तो फिर से कांग्रेस की सरकार बनने के आसार बन सकते है। ये सर्वे पिछले महीने 19 जुलाई और 10 अगस्त के बीच 340 शहरी और 550 गाँव में कराया गया है।

इस सर्वे में कांग्रेस को 120-132 सीटें और बीजेपी को 60-72 सीट मिल रही है। क्षेत्रीय दल जेडी (एस) को 24-30 सीटों की उम्मीद है वहीँ अन्य पार्टियों के लिए 1-6 के बीच में है।

सी फोर ने दावा किया है कि इस सर्वे में मौजूद सवालों का जवाब देने के लिए सिस्टेमेटिक रैंडम मेथड के जरिये लोगों को चुना गया है। जिसमें 165 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 24,679 मतदाताओं के साथ ये सर्वे किया गया।

इस सर्वे में यह भी पता चला है कि सीएम सिद्धारमैया की योजना अन्ना भाग्य लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। लोगों ने सबसे बड़ी परेशानियां पानी की कमी, खराब सड़के, कूड़ा निपटान और बेरोजगारी बताई हैं।

53 प्रतिशत राज्य में कांग्रेस सरकार से कुछ हद तक संतुष्ट हैं और 46 फीसदी ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर से पसंद किया है।