कर्नाटक विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री सिद्धरामैय्या ने एग्ज़िट पॉल्स का उड़ाया मज़ाक, बताया दो दिनों का मनोरंजन

बैंगलोर: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैय्या ने कहा है कि एग्ज़िट पॉल्स दो दिन के लिए मनोरंजन के अलावा और कुछ नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि एग्जिट पॉल्स को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं को चुनाव के परिणामों से संतुष्ट होने की सलाह दी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

कर्नाटक विधानसभा में 224 में से 222 सीटों के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। यहां संयुक्त तौर पर 70 फीसद वोटिंग दर्ज की गई। यहाँ की जयानगर सीट से भाजपा उम्मेदवार बीएन विजय कुमार की मौत के बाद उस सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया। जबकि आरआर नगर विधानसभा क्षेत्र के एक अपार्टमेन्ट से लगभग 10 हजार वोटर आईडी कार्ड बरामद होने के बाद वहां भी चुनाव रद्द कर दिया गया था।