कर्नाटक: 23 मई की शाम साढ़े चार बजे कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार पता चला है कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला कुमारस्वामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में अखिलेश व मायावती एक साथ आयेंगे जो कि ऐसा पहली बार होगा।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
जानकारी के मुताबिक, कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अपने मौजूद रहने की पुष्टि कर दी है। लेकिन कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में एक ऐसा नजारा देखने को मिलेगा जो पहले शायद कभी नहीं देखा होगा।
इस शपथ ग्रहण समारोह में कई गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय दलों के प्रमुख भी शामिल रहेंगे। जिनमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं।
लेकिन ऐतिहासिक लम्हा तब देखने को मिलेगा जब एक ही मंच पर मौजूद होंगे उत्तर प्रदेश के दो दिग्गज यानी समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती। ऐसा पहली बार होगा जब अखिलेश और मायावती एक मंच पर नजर आएंगे। दोनों ने ही कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में आने की पुष्टि कर दी है।