कर्नाटक: 12 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर जबरदस्त घमासान चल रही है। सभी पार्टी इस चुनाव को लेकर अपना पूरा दमखम लगा दिया है। इस बीच ठीक चुनाव से पहले भाजपा समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर बीबीसी न्यूज के हवाले से एक सर्वे का स्क्रीनशॉप फैलाया जा रहा है। बीबीसी के हवाले से इस ‘जनता की बात’ सर्वे के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीतते दिख रहा है।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
खबर के मुताबिक, सोशल मिडिया पर भाजपा समर्थकों द्वारा फैलाये जा रहे इस सर्वे को लेकर बीबीसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीबीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस सर्वे को ‘फर्जी’ बताया है और साफ तौर पर कहा है कि बीबीसी भारतीय चुनाव से संबंधित कोई भी सर्वे नहीं करता है। बीबीसी ने ट्वीट कर कहा है, “कर्नाटक चुनावों को लेकर यह फर्जी सर्वेक्षण व्हाट्सऐप पर शेयर किया जा रहा है और इसे बीबीसी समाचार से होने का दावा किया जा रहा है। हम बिल्कुल स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह फर्जी है और बीबीसी से जारी नहीं किया गया है। बीबीसी भारत में पूर्व चुनाव सर्वेक्षण जारी नहीं करता है।
This fake survey on Karnataka polls has been circulating on Whats App and claims to be from BBC News. We'd like to make it absolutely clear that it is #fake and does not come from the BBC. The BBC does not commission pre-election surveys in India. #fakenews pic.twitter.com/67MQ8VWWFB
— BBC News Press Team (@BBCNewsPR) May 7, 2018
भाजपा समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप्प, ट्विटर और फेसबुक पर इस सर्वे को जमकर शेयर किया जा रहा है। जिसके मुताबिक कर्नाटक चुनाव में 224 सीटों में से भाजपा को 135 सीटें, जेडी (एस) को 45 और कांग्रेस पार्टी को 35 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। जबकि अन्य को 19 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है। जबकि ताजा ओपिनियन पोल के अनुसार कर्नाटक में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। हालांकि लोकनीति-सीएसडीएस और एबीपी न्यूज के सर्वे के मुताबिक कर्नाटक में सत्ता रूढ़ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।
You must be logged in to post a comment.