उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी के मौके पर कासगंज में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के बाद जहां एक तरफ विपक्षी पार्टियां राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना कर रही हैं। तो वहीं राज्य भाजपा चीफ महेंद्र नाथ पांडे सरकार के बचाव में सामने आए हैं।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
खबर के मुताबिक, राज्य भाजपा चीफ महेंद्र नाथ पांडे ने कहा “योगी सरकार का बचाव करते हुए कहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार अपने दायित्व के साथ काम कर रही है। उनहोंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक बहुत बड़ा राज्य है जहां यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। पुलिस ने 48 घंटे में चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य उपद्रवियों को भी गिरफ्तार किया गया है और राज्य में स्थिति अब नियंत्रण में है।
जबकि राज्य के राज्यपाल राम नाइक ने इस हिंसा को राज्य के लिए एक कलंक बताया। राम नाइक ने कहा “जो कासगंज में हुआ वो किसी को भी शोभा नहीं देता है। वहां जो घटना हुई वह यूपी के लिए कलंक के रूप में हुई है। सरकार घटना की जांच कर रही है। सरकार ऐसे कदम उठाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना फिर से न हो।”
उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस के दिन अनाधिकृत तिरंगा यात्रा को रास्ता न देने के कारण साम्प्रदायिक हिंसा भड़की थी। इस हिंसा में अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन नाम के एक युवक की जान चली गई थी, जबकि अकरम नाम का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिससे यह हिंसा और भी गहराता चला गया।