कश्मीर: बुज़ुर्ग को चोटी काटने वाला समझकर मार डाला, मोबाइल-इंटरनेट सेवा बाधित

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में महिलाओं की चोटी काटने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में लोगों ने 70 वर्षीय बूढ़े व्यक्ति को छोटी काटने वाला समझकर मार ड़ाला। प्रशासन ने घाटी में बढ़ती चोटी कटने की घटनाओं के खिलाफ जनता में बढ़ते क्रोध के कारण जुमा को घाटी भर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं डिस्कनेक्ट कर दी थी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इसके अलावा शुक्रवार को सिविल और पुलिस प्रशासन की सलाह पर रेलवे अधिकारियों ने घाटी में रेलवे सेवाओं को निलंबित कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार शुक्रवार को घाटी में महिलाओं के चोटी कटने की तीन नई घटनाएं आंने आईं, जिसके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस बीच कश्मीर के बडगाम जिले में एक मस्जिद के इमाम की दाढ़ी काट दी है। यह घटना फज्र नमाज से पहले पेश आया है।

सूत्रों ने बताया कि दक्षिणी जिले अनंतनाग में लोगों ने 70 साल के एक व्यक्ति को गलती से चोटी काटने वाला समझकर मार डाला है। यह घटना गुरुवार और शुक्रवार के मध्य रात्रि में पेश आया है। सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग के डानटर नामक गांव में लोगों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग की यह समझ कर ईंट से हमला किया कि वह चोटी काटने वाला है। जिससे उनकी मौत हो गई।