श्रीनगर। बकरीद के मद्देनजर रविवार को मवेशी बाजार खरीदारों की भारी भीड़ आई। बुधवार को ईद होने के चलते बाजार में लोगों का तांता लगा है।
इस दिन दुनियाभर के मुसलमान कुर्बानी देते हैं। श्रीनगर का ईदगाह मैदान सबसे बड़ा मवेशी बाजार है।
कुर्बानी के लिए जिन जानवरों का इस्तेमाल किया जाता है उनमें भेड़, बकरे शामिल हैं।
राज्य सरकार ने इन कुर्बानी वाले जानवरों के लिए कीमत तय की है लेकिन इस पर लोग अधिक गौर नहीं करते।
कुर्बानी के जानवरों के अलावा कश्मीरियों में बेकरी के उत्पाद भी खासे लोकप्रिय हैं। श्रीनगर में प्रसिद्ध बेकरी ईद पर लाखों रुपये के केक, पेस्ट्री और बिस्कुट बेचती हैं। ईद पर अन्य जरूरी चीजों में नए कपड़े और पटाखे शामिल हैं।