कम्यूनिस्ट नेता कविता कृष्णन के एक ट्विट को लेखकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। पत्रकार गौरव सावंत के ट्वीट के बाद उन्होंने एक ट्वीट किया है। कविता ने लिखा है, “गौरव सावंत योगी और गाय के फैन हैं। गाय गिनने कंडोम गिनने से बेहतर है जो एक दूसरे भगवा समर्थक ने किया था।”
Gaurav Sawant fanboying with Yogi and cows! Guess counting cows is still an improvement on counting condoms as another saffron fanboy did 🙂 https://t.co/1SKupcG36X
— Kavita Krishnan (@kavita_krishnan) March 26, 2017
दरअसल, कविता कृष्णन ने यह ट्वीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद मीडिया का योगी आदित्यनाथ जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों के दिखाने पर तंज है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी जब पिछले दिनों अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर के दौरे पर गए थे तब उनके साथ पत्रकारों का एक समूह भी गया था। सभी ने योगी की दिनचर्या में गौसेवा से जुड़ी खबरों को चलाया।
इसी कड़ी में समाचार चैनल आजतक से जुड़े पत्रकार गौरव सावंत ने योगी का महिमामंडन करता हुआ एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “गौरक्षापीठ की गौशाला में 350 से भी ज्यादा गायें हैं। कई बछड़े योगी को देखकर दौड़कर उनके पास आए जब वो उन्हें खिलाने गौशाला पहुंचे।”
https://twitter.com/bprerna/status/846019984039948288?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.jansatta.com%2Ftrending-news%2Fkavita-krishnan-twitts-about-cows-counting-is-still-an-improvement-on-counting-condoms%2F284854%2F
गौरव के इस ट्वीट के जवाब में कई लोगों ने रि-ट्वीट किया। इसमें एक ट्वीट विवादित अभिनेता कमाल राशिद खान यानी केआरके ने किया। केआरके ने अपने ट्वीट में गौरव को भक्त, चाटूकार तक कह दिया। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने उन्हें पत्रकार मानने से ही इंकार कर दिया।
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/846055786946056192
गौरतलब है कि राजस्थान के भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने जेएनयू विवाद के समय कहा था कि जेएनयू में हर रोज हजारों कंडोम और बीयर की बोतलें मिलती हैं। उन्होंने कहा था जेएनयू आपराधिक गतिविधियों का अड्डा है।
इसके अलावा आहूजा ने कहा था कि 50 हजार हडि्डयां, तीन हजार इस्तेमाल किए हुए कंडोम, 500 गर्भपात के इंजेक्शन, 10 हजार सिगरेट के टुकड़े हर रोज जेएनयू परिसर में मिलते हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी के छात्रों पर आरोप लगाया था कि वे प्रोग्राम्स के दौरान न्यूड डांस करते हैं। दरअसल, कविता कृष्णन ने भाजपा नेता के इसी विवादित बयान के संदर्भ में ये ट्वीट किया है।