KBC से 25 लाख जीतने वाली फातिमा को मारने की धमकी

अररिया: फारबिसगंज की बदनाम गली से निकलकर अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) का सफर तय कर 25 लाख की विजेता फातिमा को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गयी है। धमकी देनेवालों ने फातिमा का मकान तोड़ने और उसे उठा लेने की भी बात कही है। इस बाबत फातिमा के आवेदन पर फारबिसगंज थाने में अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

फातिमा ने बताया कि सात-आठ दिनों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल पर जान मारने की धमकी मिल रही है। फातिमा ने आशंका जताई कि जो व्यक्ति उन्हें धमकी दे रहा है वह उनकी दिनचर्या को जानता है। थाना में दिये गये आवेदन के मुताबिक रविवार को फातिमा के मोबाइल पर 7781881280, 8969514279 व 7781818814 नंबर से लगातार कॉल किया जा रहा है। घटना के बाद से वह काफी दहशत में हैं।