नई दिल्ली: दिल्ली के बाद पंजाब में अपनी किस्मत आजमाने आई आम आदमी पार्टी इस बार राज्य में अपनी सरकार बनाने के दावे कर रही थी। जिसके लिए पार्टी में पंजाब में अपने कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार चुनाव प्रचार करवाया और सोशल मीडिया के जरिये अकाली-दल और कांग्रेस पर खूब निशाने लगाए।
लेकिन आप पंजाब में अपना परचम लहराने में कामयाब नहीं हो पाई। पंजाब के साथ गोवा में भी पार्टी का यही हाल रहा। आम आदमी पार्टी के हाथ गोवा और पंजाब में निराशा हाथ लगी है।
इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा की उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब और गोवा में चुनाव प्रचार पर बहुत मेहनत की है लेकिन जनता का फैसला जो भी आया है, वह हमारे सर-माथे है। लेकिन संघर्ष जारी रहेगा।
जनता का फ़ैसला सर माथे पे। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। संघर्ष जारी रहेगा।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 11, 2017