VIDEO: खंडवा के पूजारियों ने भाजपा को दी धमकी, कहा इस्लाम धर्म कबूल लेंगे

खंडवा : अभी खंडवा ओंकारेश्वर मंदिर में स्थित शिवलिंग की पूजा पर रोक लगी हुई है। क्योकि प्रशासन का मानना है की साल 2007 से शिवलिंग को नुकसान हो रहा है। शिवलिंग पर चढने वाला जल और पूजा सामग्री उसे नुक्सान पंहुचा रहा है जिसके चलते यहाँ आये श्रद्धालुओ को बिना पूजा किये मंदिर से लौटना पड रहा है।

हिन्दू मत के अनुसार शिवलिंग में जल दिन रात चढना अनिवार्य है। और इसकी पूजा का काफी महत्व है। पूजारियो का गुस्सा का कारण यही है। क्योंकि, शिवलिंग में जल आदि चढ़ना चाहिए और प्रशासन को कोई दूसरा रास्ता इसे बचाने के लिए ढूँढना चाहिए।

अब खंडवा ओम्कारेश्वर के पूजारियो ने इस्लाम धर्म कबूलने की धमकी दी है। क्योकि उनकी मांग पिछले कई सालो से प्रशासन नज़रंदाज़ कर रहा है। धमकी देते हुए पूजारियो ने कहा की अगर प्रशासन जल्द ही रोक नहीं हटाएगा तो वह इस्लाम धर्म अपना लेंगे। वे शिवलिंग पे जल और पूजन सामग्री चढाने की मांग पर अड़े हुए है। इतना ही नही पूजारियो की मांग को आसपास से आये श्रद्धालुओं का समर्थन भी मिला है।