खाप पंचायत और सामाजिक बहिष्कार से तंग आकर परिवार ने इस्लाम कबूला

छतरपुर: हरियाणा की खाप पंचायतों जैसी सामाजिक पंचायतें मप्र में भी होतीं हैं। 25 साल पहले एक हिंदू लड़की ने मुस्लिम युवक से शादी की थी। पंचायत ने लड़की के पूरे परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया।

लगातार 25 साल तक जब समाज ने परिवार को नहीं अपनाया तो पूरा का पूरा परिवार भी अपनी बेटी के साथ इस्लाम कबूल कर लिया। इससे पहले परिवार ने कलेक्टर से भी शिकायत की थी परंतु प्रशासन ने बहिष्कृत हुए हिंदू परिवार की कोई मदद नहीं की।

दरअसल, 25 साल पहले एक हिन्दू युवक ने मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके बाद समाज व परिवार ने उसका बहिष्कार कर दिया, यहां तक की रिश्तेदारों ने भी नाता तोड़ लिया। पिछले 25 साल से दर-बदर की ठोकरें खाने के बाद अंततः उसने बीवी बच्चों के साथ इस्लाम धर्म कबूल कर लिया।

इस पूरे घटनाक्रम में इस परिवार द्वारा कलेक्टर को आवेदन भी दिया गया था। मगर प्रशासन इसका समाधान नहीं खोजा। लिहाजा बेबस परिवार ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया।

राजनगर जिला छतरपुर के फौजदार मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पूरे परिवार के साथ इस्लाम धर्म कुबूल किया है। जिसका दिनांक 21/8/2017 दिन सोमवार को निकाह पढ़ाया गया। इनके 4 लड़के और एक लड़की हैं। सभी लोगों ने इस्लाम कबूल कर लिया है। अब यह व्यक्ति गुलाम मोहम्मद के नाम से जाना जाएगा।