पेरिस में नाइट पार्टी कर रहे लोगों पर चाकू से हमला, एक की मौत, IS ने ली ज़िम्मेदारी

पेरिस: फ़्रांस की राजधानी पेरिस में चाकुओं से हमले की खबर है। शिनवार की देर रात एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें एक शख्स की मौत और पांच लोग घायल हो गए हैं। अधिकारी के मुताबिक कि हमलावर को पुलिस अधिकारियों ने फायरिंग करके हत्या कर दी है। जबकि उसकी पहचान ज़ाहिर नहीं की गई है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

आतंकवादी संगठन आईएस ने हमला की ज़िम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उनके एक आतंकवादी ने यह हमला किया है। यह घटना पेरिस के ऊपरा जिले में पेश आया और अधिकारी का कहना है कि घायल होने वाले पांच लोगों में से दो की स्थिति गंभीर है। अभीतक हमले के बारे में जानकारी नहीं हो सका।

बताया जाता है कि जिस जगह यह हमला किया गया है वह नाईट लाइफ के लिए मशहूर है। यहाँ रेस्टुरेंट, पब और बार देर रात खुले रहते हैं और रातभर यहाँ पर चहल पहल रहती है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार चश्मदीद का कहना है कि उन्होंने हमलावर को अल्लाहु अकबर का नारा लगते सुना था। चश्मदीद के मुताबिक हमले के समय के अफरातफरी फ़ैल गई और गलियों से लोग रेस्टुरेंट में पनाह लेने के लिए घुस गए।