जानिए इस हवेली के बारे में, जिससे आज भी आती है लड़कियों के चीखने की आवाज़

नई दिल्ली: बानपुर के राजा मर्दन सिंह का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिसका नाम इतिहास में सम्मान से लिया जाता है। क्योंकि रानी लक्ष्मीबाई का 1857 की क्रांति में उन्होंने साथ दिया था। लेकिन राजा मर्दन सिंह के नाम के साथ एक ऐसी कहानी जुड़ी जो उनके नाम को कंलकित करती है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

दरअसल, राजा मर्दन सिंह बानपुर के राजा बने तो तालबेहट गांव में ज्यादा आने के कारण उन्होंने एक किला वहां पर बनवा दिया था। उस किले में उनके पिताजी प्रहलाद रहा करते थे। जानकारी के अनुसार तालबेहट गांव में अक्षय तृतीया के मौके पर नेग मांगने की रस्म को निभाने के लिए तालबेहट राज्य की सात लड़कियां राजा मर्दन सिंह के इस किले में नेग मांगने पहुंची।

राजा मर्दन सिंह के पिता ने उन खूबसूरत लड़कियों को देखकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इस कारण से उन लड़कियों ने महल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि राजा ने प्रजा के आक्रोश और अपने पिता के पाप के प्राश्चित के तौर पर महल के किले मे मुख्य दरवाजे पर उन लड़कियों के चित्र बनाव दिए। जो आज भी मौजूद है। लोगों का कहना है कि आज भी इन लड़कियों की चीखें सुनाई देती है।