लखनऊ: पीलीभीत की रहने वाली महज 12 वर्ष की हनी और हंसी के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जायेंगे। दरअसल हनी और हंसी का दिमाग इतना तेज है कि इसके तेज दिमाग के आगे गूगल फेल है। इतनी कम उम्र में इनका दिमाग बिल्कुल गूगल चाचा की तरह चलता है। देश-दुनिया के बारे में कुछ भी सवाल पूछिए,कहीं से भी..इन्हें सब पता है।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
पीलीभीत की यह दोनों बहनें हनी और हंसी की याददाश्त बहुत तेज है। एक सवाल करने पर उसका जवाब इनके पास ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। हंसी और हनी देशों के क्षेत्रफल,राष्ट्रगान और रचयिता के नाम, प्रमुख लड़ाइयां और यहां तक की इन्हें एतिहासिक घटनाएं तक रटी रटाई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये सिर्फ 3 मिनट में सभी राज्यों समेत सभी देशों की राजधानी बता देती हैं। इन्हें हर कुछ जुबानी याद है।
बता दें कि इन दोनों की जनरल नॉलेज और देश दुनिया के बारे में जानने में बेहद दिलचस्पी है। इनके मम्मी-पापा दोनों ही टीचर हैं। लेकिन दोनों ने हंसी-हनी के साथ पढ़ाई को लेकर कोई जोर जबरदस्ती नहीं की। मां ने बताया कि जब हनी 3 साल की थी तब उसे कोचिंग लेकर जाती थी। वहां मैं बच्चों को जनरल नॉलेज के प्रश्न याद करने देती थी। हालांकि इन सवालों पर बाकी बच्चे ध्यान नहीं देते थे, लेकिन हनी को इन सवालों में खूब मजा आता था।
उनहोंने बताया कि वह इन सवालों के जवाब याद कर लेती थी। अब हनी 53 मिनट में बिना रूके करीब 1400 सवालों के जवाब आसानी से दे सकती है। वहीं बात करें हंसी की तो वो हनी से भी तेज है। महज 20 मिनट में वह 800 सवालों के जवाब दे देती है। बता दें कि हंसी को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड के सीएम सम्मानित कर चुके हैं।