प्रेमिका की हत्या मे कोलकाता का डॉक्टर गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने कोलकाता के डॉक्टर मिर्जा रफीक को अपनी प्रेमिका चयनिका कुमारी की हत्या के आरोप मे शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया। आप को बता दें की शुक्रवार देर रात स्टेशन के पास एक लावारिस बैग मिलने से अफरातफरी मच गई थी। पुलिस मौके से बैग बरामद कर ले गई। शनिवार तड़के चार बजे पुलिस अधिकारियों ने ट्राली बैग को खोला तो उसमें एक युवती का शव निकल। बैग के भीतर ही मेडिट्रिना अस्पताल का पहचान पत्र, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड और दूसरे कागजात मिले। मृतका की पहचान बैग से बरामद पहचान पत्रों से की गई थी। ख़बर के मुताबिक हत्यारोपी चिकित्सक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बीएम बिड़ला अस्पताल, कोलकाता में आरएमओ पद पर कार्यरत है। चयनिका से उसका तीन वर्ष से प्रेम संबंध था। कोलकाता में चयनिका उसके साथ ही आइएलएस अस्पताल में काम करती थी। वह 31 अक्टूबर से होटल में ठहरा हुआ था। एक नवंबर से लगातार चयनिका उससे मिलने होटल आती थी। शुक्रवार शाम होटल के कमरे में ही उसने चयनिका की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को होटल से शनिवार सुबह 10 बजे गिरफ्तार कर लिया। घटना बिष्टुपुर के जिंजर होटल के कमरा संख्या 201 में हुई। जहां स्टील की चेन से गला घोंटकर वारदात को अंजाम दिया गया। चयनिका कदमा थाना क्षेत्र के अशोक पथ स्थित मारिया अपार्टमेंट के सी-टू फ्लैट में रहती थी। वह माता-पिता की इकलौती संतान थी। दो नवंबर को उसने प्रेमी के साथ ही जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।