भाजपा सांसद अपनी सरकार के खिलाफ हुए बागी, अपना हक लेकर रहेंगे

गुजरात में भाजपा के लिए परेशानी का सबब बनने वाला पाटीदार (कुर्मी) समाज अब झारखंड में भी आंदोलन के लिए तैयार है। झारखंड के कुर्मी समाज की मांग है कि उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया जाए। इसी मांग को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार को महाजुटान का आयोजन किया गया।

इस आयोजन को कुरमी/कुर्मी/कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले आयोजित किया गया। महाजुटान की अध्यक्षता भाजपा सांसद रामटहल चौधरी ने की। सांसद चौधरी ने रैली में अपनी ही सरकार के खिलाफ हुंकार भरी और कहा, संघर्ष करते हुए लड़ेंगे और मरेंगे, लेकिन अपना हक लेकर रहेंगे।

महाजुटान में इकट्ठा हुई भारी भीड़ से उत्साहित सांसद रामटहल चौधरी ने कहा, आज नहीं तो कल हम आदिवासी बनकर रहेंगे। हमें राजनीति से ऊपर उठना होगा। कुर्मी समाज ने ही लड़कर अगर झारखंड प्रदेश हासिल किया है। हमने मुख्यमंत्री को 43 सांसदों और विधायकों का हस्ताक्षर किया हुआ पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा है।

अब फैसला उनको करना है।’ वहीं जमशेदपुर से भाजपा के सांसद विद्युतवरण महतो ने भी रामटहल चौधरी के सुर में सुर मिलाए। सांसद महतो ने कहा कि कुर्मी अपने हक के लिए लड़ना और मरना जानता है। झारखंड आंदोलन में सबसे ज्यादा जानें कुर्मियों ने ही दी हैं।