VIDEO: मिस्र में जुमे की नमाज के दौरान हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 235 हुई

मिस्र के अशांत उत्तरी सिनाई में एक मस्जिद के पास शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए बम धमाके से कम से कम 235 लोगों की मौत हो गई और करीब 145 लोग घायल हो गये।

अलआरिश में अल रॉवडा मस्जिद के समीप यह बम लगाया था जो नमाज के दौरान फट गया। सूत्रों के मुताबिक विस्फोट के बाद बंदूकधारियों ने नमाजियों और वहां से भाग रहे लोगों पर गोलियां भी चलायीं। वैसे किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी अभी तक नहीं ली है।

http://www.youtube.com/watch?v=bpkX6saTj88

घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए करीब 50 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी इस घटना पर चर्चा के लिए अधिकारियों के साथ आपात बैठक

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी इस घटना पर चर्चा के लिए अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई है ।

मिस्र के उत्तरी सिनाई में जनवरी, 2011 की क्रांति के बाद से ही कई हिंसक हमले हुए हैं। जनवरी, 2011 में हुई क्रांति से राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक की सत्ता चली गयी थी।

साल 2013 में मोहम्मद मुर्सी को राष्ट्रपति पद से अपदस्थ किए जाने के बाद उत्तरी सिनाई में हमलावरों ने पुलिस और सेना को निशाना बनाया है। इसके बाद से 700 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।