हिंदुस्तान में रमज़ान का पाक महीना शुरू हो चुका है। कल यहाँ पहला रोज़ा रखा जाएगा।
हालाँकि इस भीषण गर्मी में यहाँ पहला रोज़ा 15 घंटे 22 मिनट का होगा, जो बढ़ते-बढ़ते 21-22 जून को 15 घंटे 36 मिनट का हो जाएगा।
लेकिन क्या आपको पता है कि इस बार दुनिया में सबसे छोटा और सबसे बड़ा रोज़ा कहाँ रखा जाएगा।
नहीं पता तो कोई बात नहीं, हम बताते हैं। इस साल सबसे छोटा रोजा अर्जेंटीना में 10 घंटे का होगा और सबसे बड़ा रमजान का दिन डेनमार्क में 21 घंटे का होगा।
वहीं, पिछले साल सबसे बड़ा रोजा 11 घंटे और बड़ा 22 घंटे का था। बता दें कि रमजान में रोजे विश्व में करीब 42 देशों में रखे जाते हैं।