लखनऊ में अब गोमती नगर थाना पर भी चढ़ा भगवा रंग

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से राज्य में भगवा रंग की राजनीति जोरों पर है। पिछले दिनों लखनऊ के कैसर बाग कोतवाली पर भगवा रंग चढ़ा था, उसके बाद अब गोमती नगर थाना पर भी भगवा रंग चढ़ा दिया गया है।

राजधानी के सबसे पास और आवासीय क्षेत्र के रूप में जाने जाने वाले गोमती नगर थाना पर भगवा रंग चढाने का काम शरू कर दिया गया है। थाना क्षेत्र में नए मंदिर की निर्माण के साथ भगवा रंग में रंगने का काम भी शरू हो गया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

बता देंज कि इससे पहले लखनऊ में स्थित हज हॉउस की बाहरी दीवारों को भगवा रंग में रंग दिया गया था। हज हॉउस के बाहरी दीवारों पर लगे हरे और सफ़ेद रंग की जगह केशरिया रंग चढ़ा दिया गया था। जिसका विपक्ष और मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया था। हालांकि इस मामले का तुल पकड़ने के बाद हज हॉउस की बाहरी दीवारों की पीले रंग से दुबारा पोताई कर दी गई।

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में योगी के मुख्यमंत्री बन्ने के बाद से ही बस, स्कूलों और नगर पालिकाओं की भवनों को भी भगवा रंग में रंग चुका ह। यहीं नहीं सिद्धार्थ नगर जिला के भौंवापुर विकास सेक्शन के प्राथमिक विद्यालय को भी भगवा रंग में रंग दिया गया।