लखनऊ: पैगम्बरे इस्लाम के खिलाफ टिप्पणी करने वाला कमलेश तिवारी के खिलाफ पू्र्व की अखिलश सरकार रासुका लगा चुकी है, लेकिन कमलेश तिवारी अभी भी समाज में शांति भंग करने से बाज नहीं आ रहा है।
पिछले छ: माह से अखिलेश तिवारी अपने उसके कार्यकर्ता अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख तय करने की मांग कर रहा था। लेकिन आज लखनऊ के खुर्शीदाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि कमलेश तिवारी को कुछ देर बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। हिन्दू समाज पार्टी के प्रवक्ता व उपाध्यक्ष शिशिर चतुर्वेदी ने बताया कि हम सभी सरयू जाकर राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेने अयोध्या जा रहे थे।
हमारी मांग है कि केंद्र सरकार संसद में अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण की तारीख अगले छह महीने में तय करे। शिशिर ने बताया कि कमलेश तिवारी, उपदेश सिंह व आशू परिहार सहित कई कार्यकर्ताओं को लखनऊ व फैजाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जिसके बाद उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। कमलेश तिवारी को पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।