लखनऊ: छात्राओं के शोषण के आरोप में मदरसे का प्रबंधक गिरफ्तार, 51 छात्राओं को निकाला गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र के एक मदरसे की छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में मदरसा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) विकास चंद त्रिपाठी ने कहा कि मदरसे में 125 छात्राएं पढ़ती हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

छात्राओं ने अपने परिजनों को प्रशासक के ज़रिए परेशान करने और अश्लील हकरतें करने जैसी शिकायतें की थी। इस सिलसिले में छात्राओं ने खिड़की से बाहर एक पत्र भी फेंका था।

अधिकारी ने कहा कि आधी रात के बाद यासीनगंज जामिया खादीजतुल कुबरा अलबनात मदरसे पर छापा मारकर 51 छात्राओं को वहां से निकाला गया। मदरसा के प्रशासक कारी तैयब जिया को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़ित लड़कियों को फ़िलहाल में नारी निकेतन में रखा गया है। मदरसा की जांच हो रही है। जाँच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मदरसे में 125 छात्राओं के नाम पंजीकृत हैं, लेकिन छापे में 51 छात्राओं को ही आज़ाद कराया गया है।