PICS: लुधियाना की जामा मस्जिद ने खालसा एड को दिए 8 लाख रूपए, कहा- आप इंसानियत बचा रहे हैं

संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहने वाली सिख संस्था खालसा एड रोहिंग्या मुसलमानों के लिए आगे आई।

म्यांमार में हिंसा के बाद वहां से भागे रोहिंग्या मुसलमान बंगलादेश-म्यांमार सीमा पर बने शरणार्थियों की मदद करने के लिए खालसा एड के समर्थक वहां पर पहुंचे।

सीमा पर रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों के लिए सिख वॉलियंटर्स ने ‘गुरु लंगर’ लगाया। इस दौरान खालसा एड के वालंटियर्स की काफी सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया के जरिये सामने आई, जिसमें वालंटियर्स रोहिंग्या लोगों को पानी, खाना और जरूरत का समान मुहैया करवा रहे हैं।

खालसा एड की इस मुहीम के लिए दुनिया के कोनों-कोनों से उन्हें काफी सराहना मिली।

इसके लिए पंजाब के लुधियाना में जामा मस्जिद के शाही इमाम हबीब उर रहमान ने खालसा एड संगठन को रोहिंग्या रिफ्यूजी रिलीफ फंड के लिए 8,32,000 रूपये दिए और उनके इस इंसानियत के जज्बे के लिए शुक्रिया अदा किया।

इस मामले में खालसा एड ने अपने फेसबुक पर जामा मस्जिद में शाही इमाम द्वारा सम्मानित किये जाने की कुछ तस्वीरें शेयर की है: