भोपाल : मध्य प्रदेश में एक कारखाने में अमोनिया गैस सिलेंडर फटने से 15 बच्चे बेहोश हो गए हैं। यह घटना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की है, तमाम बच्चों को बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का सिलेंडर फटने से स्टोरेज से लगे स्कूल के बहुत से बच्चे बेहोश हो गए। बच्चों और उनकी शिक्षिकाओं को तबीयत बिगडऩे के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के हवाले से गैस से प्रभावित बच्चों की सही संख्या नहीं पता चल सकी है।
बताया जा रहा है कि हड़बड़ी में कई बच्चे प्रथम मंजिल से कूद पड़े। बच्चों और उनकी शिक्षिकाओं को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना स्थल पर जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू की।