मध्यप्रदेश: शिवराज सरकार में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं, 24 घंटे में 2 गैंगरेप सहित 4 रेप की घटना

मध्य प्रदेश: भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार वृधि हो रही है, जिसका सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां बीते 24 घंटों के दौरान दो स्थानों पर सामूहिक बलात्कार और रेप के दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

पुलिस के अनुसार, बिजावर थाने के उदयपुरा गांव क्षेत्र में रविवार को एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। युवती के परिजनों की ओर से दर्ज रिपोर्ट में चार युवकों द्वारा दुष्कर्म की बात कही गई है। एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

छतरपुर जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध बताते हुए जांच की बात कह रही है। युवती अस्पताल में भर्ती है और दुष्कर्म में शामिल चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।

वहीँ सागर जिले के सुरखी में 10वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग को उसके करीबी रिश्तेदार ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल के अनुसार, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसके अलावा बैतूल में भी एक विधवा को 4 युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर ऑटो से अपने घर जा रही थी, तभी उसे अगवा कर लिया गया और चार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

उधर राज्य में बढ़ते दुष्कर्म की वारदातों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि शिवराज राज में यह राज्य दुष्कर्म की राजधानी बन गई है। राज्य में प्रशासनिक और पुलिस अमले का वारदातों पर नियंत्रण नहीं रह गया है।