महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का यहां एक स्थानीय अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 साल के थे।

जानकारी के मुताबिक, कृषि मंत्री को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। फुंडकर जुलाई 2016 को फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही उन्होंने राज्य में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर भी काम किया था।